फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिव्यांग अधिनियम का नहीं हो रहा पालन

दिव्यांग अधिनियम का नहीं हो रहा पालन

Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग अधिनियम का नहीं हो रहा पालन
मिर्जापुर। ताज विकलांग सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को दिव्यांगजनों की बैठक बरियाघाट स्थित रामटेक मंदिर पर संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष मुहम्मद अली और संचालन जिला सचिव अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा दिव्यांगजनों को चार फीसदी आरक्षण केवल नेताओं के भाषण तक ही सिमित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिव्यांग अधिनियम 2016 का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे आज भी दिव्यांगजन अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उनको अपना अधिकार नहीं मिल पा रहा है। अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना केवल धनबल लोगों की योजना बनकर रह गई है। इससे आमजन को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब जिले के गरीब, मजदूर और दिव्यांगजन इस योजना के लाभ के लिए बैंक जाते हैं तो बैंक पर बैठे अधिकारी मनमाने तरीके से नियमों की बातकर लोगों को उलझा दे रहे हैं। लोग बैंकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। बैठक में दिव्यांगजनों के अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान, बच्चेलाल, बब्बू गौड़, रमजान, अजहर, आजाद, जीतलाल, सलमान, विंध्यवासिनी, किशोरी रमण, लक्ष्मण, भग्गू गुप्ता, इमरान, राधा देवी, रेखा देवी, पार्वती, गोपीनाथ, मनोज, भोला, रवि कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed