फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धान क्रय केंद्र पर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

धान क्रय केंद्र पर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

नरायनपुर। भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को धान क्रय केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र प्रभारियों पर धान खरीद में मनमानी का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल ने धान क्रय केंद्र रानीबाग ( अहरौरा ) केंद्र पर हो रही धीमी खरीद पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि नरायनपुर व जमालपुर विकास खंड में क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि छोटे किसानों को केंद्रों द्वारा बोरा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा क्रय केंद्रों द्वारा प्रति कुंतल पांच किलोग्राम धान की कटौती किए जा रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। धरना की सूचना पर पहुंचे विपणन अधिकारी मसूद अहमद ने कहा कि रानीबाग स्थित धान क्रय केंद्र पर सुविधा के साथ धान क्रय होने की बात कही। किसान नेताओं को उन्होंने बताया कि केंद्र को 28 फरवरी तक 40 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित की गई थी। अब तक 21 हजार क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए किसानों के धान क्रय की धनराशि का भुगतान खाते में नहीं हो पाएगा। इसलिए किसान समय रहते आनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। विकास खंड जमालपुर के अन्य धान क्रय केंद्रों पर मिल रही शिकायत पर उन्होंने कहा कि उन सब धान क्रय केंद्रों पर जाकर समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अशोक दीक्षित, जगदीश राय, सत्येंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, बाढू सिंह, प्रमोद तिवारी, रामवृक्ष सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed