{"_id":"5ba13c69867a557ead23e521","slug":"171537293417-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में लापरवाही न होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में लापरवाही न होगी बर्दाश्त
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मंगलवार को जमालपुर विकास खंड के बेलखरा, खाजगीपुर व मदार में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की फरियाद सुना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कहा सरकार गरीबों व किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। चौपाल के दौरान खाजगीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि अहरौरा डैम से आनंदीपुर माइनर. मदारपुर माइनर एवं कंचनपुर नहर तक पानी नहीं पहुंचता है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। इसी तरह ग्रामीणों ने दादों में गरई नदी में तेदुई के पास पंप कैनाल स्थापित कराए जाने की मांग की। ग्राम बेलखड़ा के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि प्रत्येक माह राशन कार्ड का यूनिट कम होकर आ रहा है जिससे लोगों को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। समस्याओं गंभीरता से लेते हुए मड़िहान विधायक ने मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर से दूरभाष पर बात कर समाधान किए जाने का निर्देश दिया। चौपाल में अमित पांडेय, संजय श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, दीना सिंह व सूर्यबली सिंह आदि मौजूद रहे।