फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता की हत्या जताया विरोध

अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता की हत्या जताया विरोध

Sat, 12 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता की हत्या जताया विरोध
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्ता
मिर्जापुर। इलाहाबाद के मनमोहन पार्क के पास गुरुवार को दिन दहाड़े अधिवक्ता की गई हत्या के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के अध्यक्ष रतन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पूरे कचहरी परिसर में चक्रमण करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां एक सभा का आयोजन कर अधिवक्ताओं के जानमाल के सुरक्षा की मांग की। साथ ही मृत अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसके पूर्व संघ के सभागार में दो मिनट मौन रहकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

अध्यक्ष रतन कुमार मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को कचहरी जाते समय हौसला बुलंद बदमाशों ने अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यहीं नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़ी आसानी से फरार भी हो गए। इससे समझा जा सकता है कि इस सरकार में कानून व्यवस्था कितना बिगड़ गया है। जिससे बदमाशों में कोई डर भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अधिवक्ताओं की खुलेआम हत्या होती रही तो अधिवक्ताओं का घर से निकला मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। कहा कि अगर अधिवक्ता की केस के चलते बदमाशों ने हत्या की है तो यह सबसे बड़ा अपराध है। क्योंकि अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करते है। पंकज श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, अभिषेक दूबे, नारायण उपाध्याय, रूद्र प्रकाश गिरी, अंजनी त्रिपाठी, दिलीप श्रीवास्तव, रामसिंह, लालजी सिंह, पुष्पराज द्विवेदी, रामसागर, मनीष त्रिपाठी, शशांक शेखर चतुर्वेदी,राम सागर, राजेंद्र प्रसाद यादव, पारस नाथ मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed