{"_id":"5a3020924f1c1b87698c13b9","slug":"171513103506-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के बारे में किया ग्रामीणों को प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के बारे में किया ग्रामीणों को प्रशिक्षित
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह का आरंभ जिला ग्राम्य विकास संस्थान के सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को दीप जलाकर किया। इस मौके पर ग्राम्य विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
सत्र प्रभारी केबी पांडेय, प्रशिक्षक अमर सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करें, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में प्रत्येक गांव में पांच व्यक्तियों को नामित करके प्रशिक्षित किया गया। जिसमें रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और सेक्रेटरी आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क योजना आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान सुशील सिंह, कैलाश यादव, विकास, मंगला सिंह, बच्चन राम, मीरा देवी, कैलाश दूबे, राजबली यादव, सुधाकर तिवारी, राजेश गौतम, अर्जुन पटेल आदि मौजूद रहे।