{"_id":"5a30208e4f1c1bce408bca6a","slug":"171513103502-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय वृद्घि की मांग पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय वृद्घि की मांग पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलमबंद हड़ताल मंगलवार को भी ब्लॉकों पर जारी रहा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर, लालगंज, नरायनपुर परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय सहित 13 सूत्री मांगों को पूरा करने पर अड़ी हैं। मांगों के पूरा नही होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी सीडीपीओ सुभद्रा देवी को ज्ञापन सौंपा। रीना श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र का पालन कर आंगनवाड़ी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 15 हजार, सहायिका का दस हजार मानदेय प्रदान करें। श्रम कानून यानी ट्रेड यूनियन आंगनबाड़ी संघ को मान्यता दें और तीसरे महीने आंगनबाड़ी समस्या समाधान करें। साथ ही सरकार 28 सितंबर 2010 के मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते का अनुपालन कराएं। इस दौरान रेनू सिंह, रीता विश्वास, संगीता मौर्य, शीला सिंह, ममता कुशवाहा, सुनीता सरोज, सुमन सोनकर, रखसाना बेगम, सुशीला मौर्य, आशा देवी, सुषमा त्रिपाठी, शीला देवी आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला दुबे, सरस्वती देवी, बबीता जायसवाल, पिंकी विश्वकर्मा, शशि त्रिपाठी, माया मौर्य, रेखा देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। नरायनपुर ब्लॉक पर शिवशंकरीधाम स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मीरा गुप्ता, रामकुमारी, विभा सिंह, मंजू कुमारी, निर्जला, सुनीता श्रीवास्तव, प्रेमलता, गायत्री आदि रहे।