{"_id":"5a05f1b84f1c1bd9538bc494","slug":"171510339000-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित आरएफसी कार्यालय पर यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स एंड आफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों, विपणन अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कन्नौज के खिलाफ कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष जताया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुकदमा वापस करने की मांग कर रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गिरि ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करें। मांगें पूरी नही होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज के विपणन केंद्र सौरिख के केंद्र प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के विरूद्घ साजिश करके मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसे तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर तक समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर के बाद कर्मचारी तीन दिवसीय संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। अर्चना मिश्रा ने कहा कि मांग पूरी नही होने पर 13 नवंबर को लखनऊ में आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त् परिषद के जोनल महामंत्री नारायणजी दूबे ने कहा कि परिषद धरने का समर्थन करता है। इस दौरान राजाराम पाठक, कमलकुंज चौबे, सतीशचंद्र मिश्रा, विनय द्विवेदी, विशाल अंबेडकर, सर्वेश सिंह प्रीतम, अल्पना चौरसिया, रामकृष्ण दूबे, कीर्ति सिंह, प्रभाशंकर आजाद आदि ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान इरफान मसूद, दिलीप श्रीवास्तव, संदीप भारतीय, दशरथ लाल, मुन्नी पटेल, धर्मनाथ, मृगेेश यादव, बृजेश सिंह, संदीप भारतीय आदि मौजूद रहे।