फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर बनता है इतिहास

निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर बनता है इतिहास

Mon, 23 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर बनता है इतिहास

विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही सदैव इतिहास बनता है। भारतीय जनता पार्टी का नगर निकाय चुनाव में गौरवशाली इतिहास रहा है। पार्टी ने प्रत्येक वार्ड में फतह की रणनीति बना ली है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए संयोजक बनाया गया है और उनके कंधों पर रही वार्ड में कमल खिलाने की अहम जिम्मेदारी है। वार्ड के प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत से लग जाए। पार्टी रिकार्ड तोड़ मतों से नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करेगी। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जाने और जीत हासिल करने का संकल्प कर चुके है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने नगर मंडल द्वारा किए गए कार्यो की वित्त भी रखा, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से जो भी कार्य नगर मंडल को मिले मेहनत के साथ पूरा करें। बैठक में नगर निकाय चुनाव प्रभारी महेश्वर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन नगर महामंत्री श्याम सिंह ने किया। इस दौरान वृंदा विश्वकर्मा, लल्लूराम मोदनवाल, नितिन विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव काजू, अलंकार जायसवाल, कौशल श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, उमेश गुप्ता, भावेश शर्मा, अभय मिश्रा, मयंक गुप्ता, गिरीश बरनवाल, उमा बरनवाल, मनीष गुप्ता, राजू सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed