{"_id":"5c0abb4abdec22416555ebe7","slug":"161544207178-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशरी सिंह के सम्मान में शहीद दिवस का आयोजन 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशरी सिंह के सम्मान में शहीद दिवस का आयोजन 1
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड के बिलरा पटेहरा गांव में 18 दिसंबर को अमर शहीद केशरी सिंह के सम्मान में समारोह पूर्वक उनका शहीद दिवस मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में जिले की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सहित जिले के कई आला अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
मातृभूमि की रक्षा के लिए युद्ध में शहीद हुए केशरी सिंह की शहादत पर हलिया ब्लॉक के लोगों सहित पूरा जिला गर्व करता है। आज भी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर उनकी गौरव गाथा बड़े आदर के साथ सुनी और सुनाई जाती है। शहीद केशरी सिंह का जन्म हलिया विकास खंड के बिलरा पटेहरा गांव में एक अगस्त 1950 को हुआ था। वे 28 मई सन् 1968 में भारतीय सेना के राजपूत रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हो गए थे। दो तीन वर्ष बाद ही नौ दिसंबर सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनकी पुत्र वधू योग्यता सिंह ने बताया कि सास छोटी कुअंरि के अथक प्रयास से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार उपाध्याय के मार्ग दर्शन में बिलरा पटेहरा स्थित स्मारक स्थल पर उनका शहीद दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन