{"_id":"5a8dc0684f1c1bbd218b4614","slug":"161519239272-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने सिंचाई, खाद बीज आदि में आ रही समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके लिए सिंचाई विभाग विशेष कार्ययोजना बना ले। डीएम ने कहा कि जिले में खेेती के लिए सिंचाई का विशेष महत्व है। सिंचाई के लिए टूटी नहरों को और टूटी पटरी को दुरुस्त कराया जाए, जिससे किसानों के लिए टेल तक पानी पहुुंचाया जा सके। सिंचाई विभाग विस्तार से कार्ययोजना बना ले और धन की आवश्यकता होने पर मांग कर ले। बैठक में खरीफ फसल बीमा का पैसा खाते में नहीं पहुंचने की शिकायत किसानों ने की। डीएम ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बीमा की धनराशि किसानों के खाते में भेजें। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि किसानों के लिए खाद, बीज आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कहा कि मौसम आधारित फसल बीमा सीखड़ ब्लॉक में मिर्च की खेती पर कराई गई थी, उसमें 14 लाख 75 हजार 960 रुपया बैंक को प्राप्त हो गया है, जिसे जल्द ही किसानों के खाते में भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे, किसान सिद्घनाथ सिंह, प्रहलाद, राजेश पांडेय,सिंचाई विभाग के राज कुमार बर्न और कैफ सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन