{"_id":"5a05f1a64f1c1b86698baa7e","slug":"161510338982-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना नंद महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना नंद महोत्सव
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार । नगर के उसमानपुर इलाके में स्थित वैष्णवजनों के तीर्थ स्थल चरणाट धाम गुंसाई श्री विट्ठलनाथ जी के प्राकट्य स्थल पर सुर श्रृंगार कीर्तन विद्यालय अहमदाबाद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सत्संग भजन कीर्तन के चौथे दिन पालना दर्शन व नंद महोत्सव का आयोजन हुआ।पालना दर्शन व नंद महोत्सव मनाये जाने के दौरान चरणाट धाम को भव्य फूल मालाओं से सजाया गया। सुबह से ही देश प्रदेश से महोत्सव में आये वैष्णवजन चरणाट धाम में ठाकुर जी के पालना के दर्शन के लिए चरणाट धाम में स्थित ठाकुर जी के मंदिर के बाहर लंबी कतार लगा कर खड़े रहे और पालना दर्शन की एक झलक पाने को आतुर रहे जैसे ही मंदिर में पालना दर्शन शुरू हुआ हरि हरि बोल के जयकारे से चरणाट धाम गुंजायमान हो उठा दोपहर से लेकर देर शाम तक पालना दर्शन का क्रम चलता रहा। पालना दर्शन के उपरांत नंद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पालना दर्शन व नंद महोत्सव मनाये जाने के दौरान मंगला दास बापोदर, भरत मेहता, बृजमोहन दास, राजेश कुमार, प्रदीप मेहता, सुरेश दामोदर, अनिल अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, रमेश, काल्यानी, साक्षी, आदि प्रमुख वैष्णवजन मौजूद रहे।