{"_id":"59bec2d14f1c1b9a688b5187","slug":"161505673937-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस निकाल स्वच्छता को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस निकाल स्वच्छता को किया प्रेरित
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68 वें जन्मदिन पर भाजपाजनों ने फतहां स्थित गंगा दर्शन पार्क में साफ सफाई किया। साथ ही शाम को मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। मशाल जुलूस कचहरी चौराहे से शुरु होकर रमईपट्टी चौराहा, जिला अस्पताल होते हुए पुन: कचहरी चौराहे पर समाप्त हुआ।
जिला कार्य समिति सदस्य कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता को संस्कार के रुप में विकसित करें। स्वच्छता ही सेवा है। स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दो अक्टूबर गांधी जयंती तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जन जन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर प्रमुख मनमोहन वैश्वार ने कहा कि अभियान से जनता को जोड़ा जाए जिससे मुहिम सफल हो सके। इस दौरान बाबू लाल गुप्ता, राम सिंह, त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा, निशांत द्विवेदी, विजयपाल, शशिधर साहू आदि मौजूद रहे। भटवा पोखरी वार्ड में रमारति पांडेय ने सफार्ठ अभियान के तहत नाग देवता मंदिर की सफाई किया। रमईपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान लक्ष्मीकांत पांडेय, बृजभूषण पटेल, लल्लूराम मोदनवाल, राज कुमार यादव, अभय कुमार दूबे आदि रहे। पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रभात श्रीवास्तव के नेतृत्व में बरियाघाट में सफाई अभियान चला। इस दौरान शशिकांत, रंजीत पांडेय, सौरभ गुप्ता, संजय जायसवाल, कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन