फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर की गंदगी साफ कर बैठे धरने पर

नगर की गंदगी साफ कर बैठे धरने पर

Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगर की गंदगी साफ कर बैठे धरने पर

विज्ञापन
मिर्जापुर। सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर शनिवार को नगर की सफाई की। उसके बाद अपने हक के लिए धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और पालिका प्रशासन की वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान के नगर अध्यक्ष आशीष कुमार सुदर्शन ने कहा सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय में 35 हजार 574 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिया जाए। कार्यरत शिक्षित सफाई कर्मचारियों की लिपिक पद पर पदोन्नति दी जाए। दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाया जाए। श्रमिकों को शासनादेश के अनुसार 259 रुपया की दर से भुगतान किया जाए। बीट इंचार्ज को पर्यवेक्षकों को सफाई नायक पदनाम दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों को गंदे कार्य का भत्ता भी दिया जाए। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के दिन ही सभी देयकों का भुगतान किया जाए। कहा कि 15 सितंबर से कार्य करने के बाद जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मनोज, रिंकू, अख्तर, राजेश, मोहन, रमेश, श्रवण, राजन, रूपचंद्र, श्याम, महेश प्रसाद, हुस्न बानो, माया, राधा, किताबुद्दीन, बबीता, चंदा, तारा, मुन्नी, शोभा, रीना, गौरी, अमीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed