{"_id":"599c79054f1c1b81028b4771","slug":"161503426821-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बर्तन स्काउट गाइड ने बनाया भोजन 18-21-38","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बर्तन स्काउट गाइड ने बनाया भोजन 18-21-38
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। नगर के पीडीएनडी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में सात दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवें दिन स्काउट्स व गाइड हाइकिंग पर गए। नरायनपुर ब्लॉक स्थित धुई बाबा मंदिर परिसर में टेंट लगाया और बिना बर्तन के ही भोजन बनाया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने कहा कि जीवन में स्काउट प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण से व्यक्ति जीवन में सफल होने के साथ ही स्वावलंबी बनता है।
प्रशिक्षण के पांचवें दिन एलटी गाइड निरुपमा बाजपेयी, एलटी गाइड साधना शर्मा, एएलटी स्काउट कुलदीप शुक्ल, एएलटी गाइड सत्यंबदा गाइड के नेतृत्व में स्काउट व गाइड ने हाइकिंग किया। हाइकिंग पीडीएनडी इंटर कॉलेज से शुरु होकर धुई बाबा मंदिर परिसर पहुंचा। बड़ी संख्या में स्काउट गाइड को देख ग्रामीणों मेें कौतुहल बना रहा। स्काउट गाइड ने ग्रामीणों को स्वच्छता आदि के बारे में नारे लगाकर जागरूक किया। धुई बाबा मंदिर परिसर में स्काउट गाइड द्वारा बड़े आकर्षक तरीके से टेंट और गैजेट्स बनाया, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट कमिश्रर कमलेश द्विवेदी ने बताया कि नगर में 26 टोलियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से एक एडवांस कोर्स, बेसिक कोर्स सहित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल व राज्यपाल पुरस्कार के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। दूसरे सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, एडवांस स्काउट मास्टर आदि को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्काउट गाइड को सैल्यूट, परेड आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन