{"_id":"5cec322cbdec22076f511d08","slug":"155898326016-mirzapur-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपती समेत तीन घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दंपती समेत तीन घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरियां-सतौहां मोड़ के पास रविवार की देर शाम को बाइक पलटने से दंपती और राजगढ़ बाजार में सोमवार की सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। पिकअप सवार मौका पाकर फरार हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सोनभद्र जिले के हिंदूवारी बहुअरा गांव निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र अपनी पत्नी 46 वर्षीय रेखा देवी मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा स्थिति गर्दा बाबा मंदिर में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह जैसे ही मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर स्थित सतौहा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को एंबुलेंस की मदद से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर हो देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना राजगढ़ बाजार में हुई। राजगढ़ निवासी 40 वर्षीय उदयभान अग्रहरी पुत्र कृपाशंकर अग्रहरि प्रतिदिन की बांति भोर में चार बजे बाजार के मंदिर में पूजा करने जा रहे थे कि राजगढ़ बाजार में पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गए। पिकअप सवार मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर दिया गया।