{"_id":"5ce6fa3abdec220715069084","slug":"155864126118-mirzapur-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रमुख दलों को छोड़ अन्य को मिला नोटा से भी कम मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रमुख दलों को छोड़ अन्य को मिला नोटा से भी कम मत
विज्ञापन
नोटा को मिला 15353 मत
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में जिले से कुल नौ प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इसमें से तीन प्रमुख दलों, सपा, कांग्रेस और अपना दल एस को छोड़ कर अन्य सभी छह प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत प्राप्त हुआ। इसमें पांच तो एक प्रतिशत मत भी नहीं पा सके। नोटा को 1.38 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ। जिले में 15 हजार 553 लोग ऐसे मतदाता रहे जिन्होंने चुनावी मैदान में खड़े नौ प्रत्याशियों में कोई पसंद नहीं आया। उन्होंने नोटा बटन का इस्तेमाल किया।
चुनाव आयोग ने नोटा का विकल्प इसलिए दिया कि मतदाता को कोई भी उम्मीदवार पसंद न आए तो वे ईवीएम में सबसे नीचे के बटन नोटा का प्रयोग कर सकता है। चुनाव दर चुनाव नोटा का प्रयोग भी बढ़ता जा रहा है। मिर्जापुर लोकसभा सीट पर नोटा का हाल ये रहा है। यहां पर नौ प्रत्याशियों में तीन प्रमुख दलों को छोड़कर बाकी छह प्रत्याशी नोटा से भी कम मत प्राप्त किए। प्रमुख दलों में अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को 591564, सपा प्रत्याशी रामचरित्र को 359556 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 91501 मत प्राप्त हुआ। इसके बाद चौथे नंबर पर नोटा रहा। नोटा को 15 हजार 553 मत मिला। इसके बाद भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (इंसान) को 14142, सत्य बहुमत पार्टी की अर्चना मिश्रा को 9206 मत, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) की जीरा भारती को 8553 मत, भारत प्रभात पार्टी केआदेश त्यागी को 7921 मत, राष्ट्रीय समाज पक्ष के दिनेश कुमार पाल को 7145 मत, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) आशीष कुमार त्रिपाठी को 4024 मत मिला।