फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मतगणना के लिए प्रशिक्षित हुए कार्मिक

मतगणना के लिए प्रशिक्षित हुए कार्मिक

Thu, 23 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए प्रशिक्षित हुए कार्मिक

विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को तीन पालियों में मतगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर ने उनको प्रशिक्षित किया।

पहली और दूसरी पाली में ईवीएम मशीनों की काउंटिंग के बारे में जानकारी दी गई। किस प्रकार से ईवीएम के मतों की गणना की जाए। इसके बारे में डीएम अनुराग पटेल व एडीएम यूपी सिंह ने कार्मिकों को विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही तीसरे चरण में पोस्टल बैलेट व वीवीपैट की पर्चियों की गणना की जानकारी दी गई। बताया गया कि किस प्रकार से पोस्टल बैलेटों की गड्डियां बनाई जाए। किस पोस्टल बैलेट को स्वीकार किया जाए और किसको अस्वीकार किया जाए। इसके बारे में भी बताया गया। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कार्मिकों से कहा कि वे त्वरित गति से कार्य करें ताकि समय पर परिणाम घोषित किया जा सके। वीवीपैट की पर्चियों के बारे में कहा गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों की पर्चियों के लिए रैंडमाइजेशन होगा और उसी के अनुसार उन बूथों की पर्चियों की गणना की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed