फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   फोटो अपलोड न होने पर होगी ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई

फोटो अपलोड न होने पर होगी ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 22 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो अपलोड न होने पर होगी ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
मिर्जापुर। लेफ्ट आउट बेस लाइन (एलओबी) के तहत शौचालय निर्माण में सिटी विकास खंड के अनंतरामपट्टी व अर्जुनपुर पाठक गांव की प्रगति खराब है। इसपर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि संबंधित सचिव व ग्राम प्रधान तत्काल शौचालयों के निर्माण कराकर उसके फोटो अपलोड कराएं। उन्होंने कहा यदि 31 मई तक कार्य पूर्ण न कराए गए तो संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीपीआरओ अरविंद कुमार ने कहा समस्त खंड प्रेरक एवं स्वच्छताग्राही अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर तकनीकी रूप से शौचालयों का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन फोटो अपलोड भी सुनिश्चित करें। अन्यथा उनकी संविदा भी समाप्त भी की जा सकती है। सिटी विकास खंड में शौचालय के निर्माण में शिथिल रवैया अपनाए जाने की मिली जानकारी पर मंगलवार को जिला स्तरीय टीम गठित कर जिला कंसलटेंट के माध्यम से विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार उपाध्याय के द्वारा ग्राम पंचायत अनंतरामपट्टी व अर्जुनपुर गांव की जांच कराई गई। जिसमें शौचालय निर्माण में व्यापक तौर पर शिथिलता पाई गई। अर्जुनपुर में शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ सौ शौचालयों की धनराशि अवमुक्त की गई थी। जिसके सापेक्ष मात्र 88 शौचालयों का फोटोग्राफी किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अनंतराम पट्टी में 150 शौचालय के सापेक्ष मात्र 50 का कराया गया है। कुछ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। अर्जुनपुर पाठक में 100 शौचालयों की धनराशि अवमुक्त किया गया है जिसके एक भी शौचालयों का फोटो अपलोड नहीं कराया गया है। अत्यंत खराब प्रगति पर संबंधित सचिव व ग्राम प्रधान को तत्काल शौचालयों के फोटो अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed