{"_id":"5ce4491bbdec2207254c91b8","slug":"15584648479-mirzapur-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के पगार गांव में सोमवार की रात को साइकिल से पानी लेकर आए रहे किशोर शिवम पाल को ईट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इसी थाना क्षेत्र के निवासी नरेश पाल का 17 वर्षीय पुत्र शिवम पाल सोमवार की रात को साइकिल से घर से 50 मीटर दूर हैंडपाइप पर पानी लेने गया था। वह साइकिल पर बाल्टी लटकाकर पानी लेकर घर आ रहा था कि रास्ते में गांव के ही निवासी ट्रैक्टर मालिक के पुत्र ने साइकिल में धक्का मार दिया। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।