{"_id":"5ce2f89bbdec220729256649","slug":"155837870316-mirzapur-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घा की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घा की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। अदलपुरा शीतला धाम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों को लेकर जा रही मैजिक सोमवार की दोपहर चुनार कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मैजिक सवार वृद्घा की मौके पर ही मौत हो गई और उसमें सवार तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मैजिक चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही शादी के खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी बांके ने अपनी पुत्री सविता का विवाह क्षेत्र के ही साधों माधों गांव निवासी केशव के पुत्र सुनील से तय किया था। सोमवार की दोपहर अदलपुरा स्थित शीतला धाम मंदिर से विवाह संपन्न होना था। लड़का-लड़की सहित दोनों पक्षों के लोग वैवाहिक कार्यकम में शामिल होने के लिए सुबह ही मंदिर पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे लड़की के गांव के चार लोग व एक अन्य रिश्तेदार मैजिक से अदलपुरा धाम शीतला मंदिर जा रहे थे कि अचानक दुर्गा जी पहाड़ ऊपर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार दुल्हन के पिता बांके की मौसी 74 वर्षीय गिरा देवी पत्नी रामदास निवासी मुंहकुचवा कोतवाली कटरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसमें में धनसिरिया गांव निवासी 52 वर्षीय कुमारी देवी पत्नी रामकिशोर, 76 वर्षीय कलावती पत्नि ज्ञाने व 68 वर्षीय लल्लू पुत्र मुराहू घायल हो गए। हादसे के बाद मौका पाकर मैजिक चालक फरार हो गया। राहगिरो व पुलिस की मदद से घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे खबर जैसे ही परिजनों को मिली खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। लल्लू व कुमारी देवी की हालत गंभीर होने पर उनहें सीएचसी से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।