{"_id":"5cddacfdbdec2207292560e4","slug":"151558031613-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के खराब प्रगति से डीपीआरओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के खराब प्रगति से डीपीआरओ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कोन विकास खंड में लेफ्ट आउट बेस लाइन, एलओबी परिवारों के लिए शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। गुरुवार को सचिवों को नोटिस जारी करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि यदि 20 मई 2019 तक शौचालय निर्माण पूरा कर फोटो अपलोड नहीं किए गए तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत सेमरा में अवमुक्त एलओबी परिवारों के लिए 55 शौचालय में मात्र छह फोटो अपलोड कराए गए हैं। इसी तरह मुजेहराकला 60 के सापेक्ष 29, रामपुर में 49 के सापेक्ष 25, पखवैया में 50 के सापेक्ष 27, बल्लिपरवां 65 के सापेक्ष 44, नेवढ़िया में 27 के सापेक्ष12, गोबरहा में 18 के सापेक्ष11 व अनिरुद्धपुर पुरब पट्टी में आवंटित 13 एलओबी के तहत जारी शौचालय में अबतक मात्र 7 शौचालयों के फोटो अपलोड कराए गए है। डीपीआरओ ने संबंधित सचिवो में त्रिलोकी नाथ, उदय प्रकाश, मंगल सिंह, मुकेश पांडेय, ओमप्रकाश सिंह व विनोद को नोटिस जारी करते हुए कहा कि एलओबी के समस्त शौचालय 20 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराते हुए उसके फोटो अपलोड कराए जाए। डीपीआरओ ने नोटिस प्राप्ति के बाद अवशेष शौचालयों का निर्माण, एमआईएस फीडिंग कार्य तथा एलओबी अंतर्गत सभी शौचालयों के फोटो अपलोडिंग कार्य भारत सरकार की बेवसाइड पर पूर्ण कराते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।