फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मुस्लिमों से किया वालेकुम सलाम तो अन्य से बोला नमस्ते

मुस्लिमों से किया वालेकुम सलाम तो अन्य से बोला नमस्ते

Wed, 20 Mar 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिमों से किया वालेकुम सलाम तो अन्य से बोला नमस्ते
चुरार/अहरौरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनार में निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वहां मौजूद मुस्लिम कार्यकर्ताओं को देख बोला सलाम वालेकुम। प्रियंका गांधी के सुनते ही कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया। भीड़ में मौजूद एक बच्ची से प्रियंका गांधी ने झुककर उसका हालचाल लिया। उसकी पीठ थपथपाई। प्रियंका ने इसके बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। चुनार के बालू घाट पर प्रियंका गांधी स्टीमर से उतरते ही ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई पड़ने लगी। प्रियंका गांधी के स्वागत में महिलाओं के साथ ही युवतियों का देखते ही बन रहा था। हाथो में माला लिए युवतियां प्रियंका गांधी को माला पहनाई। प्रियंका गांधी से मिलकर सभी उत्साहित नजर आ रहे थे। बालू घाट से प्रियंका गांधी निजी गाड़ी में बैठकर निषाद राज पहुंची। निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रियंका गांधी ने निषाद राज की परिक्रमा किया व हाथ जोड़कर लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। प्रियंका गांधी को देखने के लिए काफी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिन्हे देखते ही काफी लहजे से प्रियंका गांधी उन्हें अस्सलाम वालेकुम बोलीं। प्रियंका गांधी के मुंह से यह शब्द निकलते ही वहां वालेकुम अस्सलाम काफी तेज आवाज में लोगों ने बोला। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके उपर फूल फेंका जा रहा था। युवा हो या नौजवान प्रियंका गांधी से हाथ मिलाने को लालायित दिखे तो वहीं प्रियंका गांधी के आने से बुजुर्गो का जोश भी कुछ कम नहीं था। बालू घाट से लोग दौड़ते हुए निषाद राज पार्क पर पहुंच गए । जिसे देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed