फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिले की सीमा में प्रवेश करते ही हुआ जोरदार स्वागत

जिले की सीमा में प्रवेश करते ही हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 20 Mar 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही हुआ जोरदार स्वागत
चेतगंज। भदोही से चलकर मिर्जापुर की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। दोपहर में 1:32 बजे वह जिले की सीमा में हनुमान नगर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के स्वागत में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे आने में देर हुई और आप लोगों को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वह गाड़ी की गेट पर खड़ी होकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ीं। ननवगपुर अथवा नरऊर में 1:40 बजे पहुंचीं, जहां पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तिलठी, श्रीपट्टी और चील्ह तिराहे पर गाड़ी से उतर कर प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिलीं। इसी दौरान भीड़ के चलते सड़क किनारे लगी फल की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। यह देख प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों से दुकानदार को दो हजार रुपये दिलवाया। इस मौके पर कार्यकर्ता प्रियंका के साथ सेल्फी लेने का भी प्रयास कर रहे थे। इस दौरान राजधर दुबे, भारतेंदु यादव, सरताज इमाम,जावेद खाँ, विजय संकर मिश्र, राकेश दत्त त्रिपाठी, उमेश दत्त त्रिपाठी, अजय मिश्रा, राम श्रृंगार दुबे, अशोक गुप्ता, शंभू नाथ यादव, संजय सिंह, कमलेश दुबे, नीरज चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed