{"_id":"5c5dd7f8bdec22499d2721d0","slug":"151549654008-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पैथालाजी सीज, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पैथालाजी सीज, छह को नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर/कछवां। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कछवां कृश्चियन हास्पिटल समेत आधा दर्जन चिकित्सालय एवं पैथालाजी पर शुक्रवार को औचक छापेमारी कर उनका रजिस्ट्रेशन आदि को चेक किया। जांच के दौरान महामलपुर स्थित राहुल हेल्थ केयर सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए जाने पर उसको सील कर दिया जबकि कछवां कृश्चियन हास्पिटल का समेत अन्य का रजिस्ट्रेशन समाप्त मिलने पर उनको नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर अपने रजिस्ट्रेशन की फाइल सीएमओ आफिस में प्रस्तुत करने को कहा। नहीं देने पर उनका पैथालाजी समेत अन्य क्लीनिक सील करने को कहा।
सीएमओ ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कछवां कृश्चियन चिकित्सालय में टीबी के रोगियों से जांच के नाम पर दो सौ रुपये लिए जा रहे हैं। इसकी रसीद भी दी जा रही है। जबकि यह जांच फ्री है। इसके अलावा कुछ अन्य क्लीनिक व पैथालाजी भी फर्जी तरीके से संचालित होने की बात बताई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर इसकी जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुबोध सिंहा के नेतृत्व में सतीश शंकर यादव, एसके सिंह, वीके मिश्रा ने शु्क्रवार को कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान पाया गया कि उनका पैथालाजी बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। मेडिकल स्टोर का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। अल्ट्रा साउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट मौके पर नहीं पाए गए। एक्स-रे टेक्नीशियन भी मौके पर नहीं मिले और ना ही इनका रजिस्ट्रेशन पाया। पैसा लेने के बाद उनसे पूछताछ करते हुए नोटिस देकर तीन दिन के अंदर सारे कागजात उलब्ध कराने को कहा। कछवां क्षेत्र के महामलपुर में राहुल केयर हॉस्पिटल का कोई कागजात नहीं मिलने पर सील कर दिया गया। जलालपुर गांव में पॉपुलर हॉस्पिटल और राजहंस हॉस्पिटल ,महामलपुर में रमाशंकर पाल क्लिनिक, आकांक्षा हॉस्पिटल केवटाबीर , राधेश्याम बींद कटका को कागजात नहीं दिखाने पर नोटिस जारी कर सीएमओ आफिस में कागजाज लेकर पहुंचने को कहा गया। कहा कि जबतक कागज नहीं दिखाते हैं तबतक मेडिकल और क्लीनिक बंद रखेंगे। कछवां हास्पिटल पर प्रशिक्षित डाक्टर नहीं मिले और न ही पैरामेडिकल स्टाफ ही था। साफ सफाई, अभिलेखों का रख रखाव, बायोमेट्रिक वेस्ट, आक्सीजन, फायर समेत तमाम बिंदुओं पर इन अस्पतालों की स्थिति दयनीय दिखाई दिया तो सभी को नोटिस जारी कर स्वास्थ्य विभाग ने जवाब तलब किया है।