{"_id":"5ae0c8484f1c1b86098b684f","slug":"151524680776-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय प्रदर्शन
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना(मिर्जापुर)। गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हैंडंपंप खराब होने से डेढ़ किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है, इससे नाराज विजयपुर के पडइनिया बस्ती के लोगों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विकास खंड छानबे मुख्यालय पर बुधवार को साढ़े दस बजे ग्राम पंचायत विजयपुर के पडइनिया बस्ती के दो दर्जनसे अधिक वनवासी और मुसहर जाति के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथ में गंदा पानी, सूखी बाल्टी लेकर मुख्य गेट बंद कर दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग थी कि उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाय। प्रदर्शन करने वाले रंगीले, छबीले, राज कुमार, लंबू, गुड़िया और बढ़ई नेता आदि ने स्वच्छ पानी नही मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। रंगीले ने कहा कि लगभग पांच सौ जनसंख्या वाले बस्ती में मात्र एक हैंडपंप लगा है, वह हैंडपंप भी काफी दिनों से खराब है। बस्ती के लोग डेढ़ किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, वह भी गंदा और पीला पानी लाकर पीते हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप बनवाने की मांग की लेकिन आज तक हैंडपंप नही बनवाया गया है। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को गांव के ही कोटेदार ने बताया कि प्रधान हैंडपंप बनवाने के लिए गांव गए है, तब जाकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी हरिश्चंद्र ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को खराब हैंडपंपों को चिह्नित करते हुुए बनवाने का निर्देश दिया गया है। ग्राम प्रधान मनोज बिंद ने कहा कि गांव में खराब हैंडपंप को ठीक कराया जा रहा है ।