फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल होगी तैनात

नगर निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल होगी तैनात

Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल होगी तैनात

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव अर्धसैनिक बल की निगरानी में होगी। इसके अलावा पुलिस, पीएसी और होमगार्डस के लगभग ढाई हजार जवान तैनात रहेंगे। मतदान स्थल एवं उसके आसपास कोई गड़बड़ी न फैला सके इसके लिए मोबाइल टीम भी हमेशा भ्रमण करती रहेगी। वोटिंग के दौरान किसी ने गड़बड़ी फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 29 नवंबर को 99 मतदान केंद्रों पर तीन नगर पालिकाओं एवं एक नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मिर्जापुर, भदोही तथा सोनभद्र से फोर्स मंगाई गई है। इसमें 115 उपनिरीक्षक, 160 हेडकांस्टेबल, 850 आरक्षी, 1290 होमगार्ड्स, तीन कंपनी पीएसी, तीन कंपनी एक प्लाटून एसएसबी शामिल है। एक बूथ पर एक एसएसबी का जवान, एक सिपाही एवं एक होमगार्डस तैनात रहेंगे। वहीं मतदान स्थल से लेकर आसपास इलाके में किसी प्रकार की कोई आरजकता न फैला सके इसके लिए मोबाइल टीमें बनाई हैं। इसमें एक उपनिरीक्षक के साथ आरक्षी भी मौजूद रहेंगे। जो मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे। मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी तो भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते ही रहेंगे। इसके अलावा एएसपी, सीओ एवं थाना प्रभारी भी भ्रमण कर शांति व्यवस्था की जानकारी लेंगे। जिले में कुल 99 मतदान केंद्र के 320 बूथों पर 29 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने पहले से ही विवादित बूथों की सूची तैयार कर वहां पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अराजक तत्व दोबारा गड़बड़ी नहीं फैला सके। पुलिस की माने तो जिले के 99 मतदान केंद्रों में सामान्य 15, संवेदशनशील 17, अतिसंवेदशील 54 तथा अतिसंवेदनशील प्लस 13 हैं।
विज्ञापन


अब तक जमा कराए गए 758 असलहे
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्र से एक हजार की अपेक्षा 758 असहले अब तक जमा कराए गए हैं। शेष से कोई दिक्कत पैदा न होने की रिपोर्ट मिलने पर उन्हें जमा नहीं कराए गए। नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र के लाइसेंसी असलहे को जमा कराने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए एक कमेटी बनाई गइ थी। जो असलहा मालिकों की जांच कर उसकी रिपोर्ट थाने को देती थी जिसके आधार पर असलहे जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed