फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 people were injured by a dog bite in school

Mirzapur News: स्कूल में कुत्ते ने 15 लोगों को काटकर किया जख्मी

Wed, 30 Oct 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
15 people were injured by a dog bite in school
राजगढ़। खटखरिया कंपोजिट विद्यालय में घुसकर कुत्ते ने विद्यार्थियों व शिक्षकों समेत 15 लोगों को जख्मी कर दिया। सभी लोगों को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह खटखरिया कंपोजिट विद्यालय में स्कूली बच्चे पढ़ रहे थे। उसी बीच दोहपर करीब 12 बजे एक कुत्ता स्कूल परिसर में घुस गया। कुत्ते ने परिसर में पानी पीने निकले नेहा (6), आदित्य (10) को काटकर जख्मी कर दिया। बच्चों के चीखने पर अन्य छात्र कक्षाओं से बाहर आ गए। कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। बच्चों के बचाव के लिए अध्यापक चंद्रिका प्रसाद कुत्ते की तरफ दौड़े तो उन्हें भी काटकर घायल कर दिया। कुत्ते को भगाने में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार गिर पड़े तथा उनके बाएं कंधे में चोट लगी। किसी तरह से कुत्ते को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। इस बीच स्कूल में मची भगदड़ व चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण बुद्धिराम (36), गुल चांदनी (20), आदित्य (3), मीना देवी (56), अलिआरी (57) समेत 15 लोगों को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार कश्यप ने बताया कि पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। पीड़ित विद्यार्थियों, शिक्षकों व ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed