{"_id":"69efbfed0f00c01fd3046291","slug":"15-children-suffering-from-diarrhea-admitted-to-pediatric-ward-patients-with-vomiting-and-diarrhea-rise-by-25-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-152627-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बच्चा वार्ड में डायरिया पीड़ित 15 भर्ती, उल्टी-दस्त के मरीज 25% बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बच्चा वार्ड में डायरिया पीड़ित 15 भर्ती, उल्टी-दस्त के मरीज 25% बढ़े
विज्ञापन
बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज । स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल सहित अन्य सीएचसी और पीएचसी में गर्मी और उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मंडलीय अस्पताल के 36 बेड के बच्चा वार्ड में 28 मरीज भर्ती हैं। इसमें 15 डायरिया पीड़ित हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने यह जानकारी दी। बताया कि प्रतिदिन चार से पांच डायरिया पीड़ित भर्ती हो रहे हैं।
तीखी धूप के चलते ओपीडी में सामान्य मरीजों की संख्या घट गई है। आमतौर पर 1500 से 1600 की ओपीडी का रजिस्ट्रेशन सोमवार का 1059 की ही रही। सबसे अधिक मेडिसिन विभाग में ही मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 400 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 1600 मरीजों की ओपीडी पर्ची कटती है। रविवार की छुट्टी के कारण सोमवार को 1800 से 2000 के करीब ओपीडी का रजिस्ट्रेशन होता है। इस समय धूप का असर इतना अधिक है कि मरीजों की संख्या घट गई है। इसके बाद चर्म रोग विभाग में 200 के करीब मरीज आए। धूप से एलर्जी और चर्मरोग की समस्या बढ़ी है। ओपीडी में जो मरीज आ भी रहे हैं तो वो सुबह के समय ही इलाज कराने आ रहे हैं। ताकि धूप से बच सकें। दोपहर दो बजे के बाद ओपीडी बंद हो जाती है। शाम को इमरजेंसी में इलाज के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में रात के समय उल्टी, दस्त, पेट दर्द वाले मरीज अधिक आ रही है।