{"_id":"67f02f05d8242dd7160d80ba","slug":"15-children-freed-from-begging-will-be-linked-with-sponsorship-scheme-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131856-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए 15 बच्चे स्पांसरशिप योजना से जोड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए 15 बच्चे स्पांसरशिप योजना से जोड़े जाएंगे
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल बस स्टैंड परिसर में आयोजित मेला महोत्सव में दो वर्षों में भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए वंचित परिवार को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं के लिए शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लगाए गए सभी स्टाल का निरीक्षण किया। साथ ही भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए 15 बच्चों को स्पांसरशिप योजना से जोड़ने की घोषणा की तथा पूर्व में इस योजना से लाभान्वित बच्चों से मिलकर उनके जीवन में बदलाव की जानकारी लेने के साथ बच्चों को बिस्कुट व चाकलेट देकर प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भिक्षावृत्ति समाज में एक कलंक स्वरूप है। बच्चों या व्यक्ति से जबरन भिक्षावृत्ति करना अपराध की श्रेणी में आता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपना -अपना स्टाल लगाकर वंचित परिवार को योजना से लाभान्वित किया। जिसमें निराश्रित महिला पेंशन,समाज कल्याण विभाग से आठ को वृद्धा पेंशन, श्रम विभाग से 12 व्यक्ति कोई श्रम कार्ड,शिक्षा विभाग से 21 बच्चों का शिक्षा में नामांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना से 10 परिवार, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से 12 परिवार को राशन कार्ड, एनआरएलएम से 13 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। साथ ही दिव्यांग विभाग ने भी अपना -अपना स्टाल लगाकर योजना की जानकारी दी। संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने निशुल्क हेल्पलाइन नंबर जैसे 181,1098,1090,112 की जानकारी देते हुए बताया कि विंध्यवासिनी देवी मंदिर श्रेत्र में कहीं भी कोई बच्चा, किशोर, किशोरी या व्यक्ति भूले भटके पाए जाये तो उक्त नम्बर डायल कर त्वरित सेवा प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।