फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया मां के चरणों का किया दीदार

नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया मां के चरणों का किया दीदार

Sun, 24 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया मां के चरणों का किया दीदार
विंध्याचल। जनपद पुलिस के नए मुखिया अमित कुमार ने अपराह्न लगभग ढाई बजे मां विन्ध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेककर आर्शीवाद लिया। दर्शन के पश्चात पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर समाज की तरफ से उनका अभिनंदन किया। दर्शनोपरांत मन्दिर स्थित प्रशासनिक भवन में अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पिछली तैनाती के दौरान मुझे पाटन देवी के दरबार में सेवा करने का अवसर मिला था। माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में प्रथम दृष्टया सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफी कमी प्रतीत हुई। यहां वीआईपी दर्शन की अलग व्यवस्था के साथ मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के आने जाने के मार्गो पर विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही मन्दिर के आसपास लगे फाइबर सेड इत्यादि में दर्शनार्थियों को घुटन इत्यादि का सामना न करना पड़े इसके बारे मे भी व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर होगी। मां के पावन क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी अमित कुमार ने बताया कि माँ के चरण वंदन के पश्चात मैं कार्यभार ग्रहण करके अपने दायित्यों का स्वतन्त्रता पूर्वक निर्वहन करूँगा । दर्शन पूजन का कार्य राज मिश्रा ने कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed