फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राजमार्ग पर लगे जाम से लोग हलाकान

राजमार्ग पर लगे जाम से लोग हलाकान

Sat, 09 Feb 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर लगे जाम से लोग हलाकान
चुनार। मिर्जापुर- वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर निरंतर कई दिनों से लग रही लंबी जाम की स्थिति दिन- प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है लेकिन इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक चुप्पी साधे हुए है । जाम के बारे में विभागीय अधिकारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का दो टूक जवाब है कि कुंभ स्नान में जाने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने व मीरजापुर में शास्त्री पुल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाये जाने के कारण जाम लग रहा है। बहरहाल मामला चाहे जो भी लेकिन दिन रात जाम की स्थिति बने रहने के कारण आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं।
विज्ञापन

चुनार में गुरुवार की रात से लगा जाम शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ घंटों के लिए खुला किंतु शाम होते ही पुन: जाम की स्थिति बनने के साथ ही छोटे- बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी जो कुछ ही घंटों में चुनार से डगमगपुर व चुनार से जमुई, कैलहट तक पहुंच गयी। देर रात होते- होते राष्ट्रीय राजमार्ग सात पूरी तरह वाहनों से पट गया और उनके पहिये जहां के तहां थम गये। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडने वाले संपर्क मार्गो की ओर से आने वाले वाहन भी जाम के चलते जगह- जगह जाम खुलने की प्रतिक्षा में रूक गये। आलम यह रहा कि वाहनों में यात्रा कर रहे लोग वाहनों में ही बैठे रहे और अनिश्चय की स्थिति के चलते लोग चाय- पान के लिए भी परेशान दिखे। आये दिन जाम की स्थिति के चलते बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्रों तक समय से पहुंचना भी एक चुनौती सा दिखा। गंभीर मरीजों को इलाज हेतु वाराणसी अथवा मिर्जापुर ले जाना भी परिजनों के लिए एक भारी समस्या बनी हुई है। इधर बीच लग रहे नियमित लंबे जाम से निजात के लिए यातायात विभाग उदासीन बना हुआ जिसको लेकर जाम में फंसे लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। लोगों का कहना है कि यातायात एवं पुलिस प्रशासन के लोग ध्यान दें तो जाम के झाम से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed