फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भटौली पुल चार पहिया वाहनों के लिए खोला जाएगा

भटौली पुल चार पहिया वाहनों के लिए खोला जाएगा

Mon, 31 Dec 2018 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
भटौली पुल चार पहिया वाहनों के लिए खोला जाएगा
कछवां। नववर्ष में भटौली-बरैनी पक्का पुल को चार पहिया वाहन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल पर एप्रोच मार्ग भी बनकर तैयार है। पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। अगले दो दिनों के अंदर कार्य पूरा हो जाएगा। पुल को एक महीने पहले दो पहिया वाहनों के खोल दिया गया था। लेकिन पुल पर एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक थी। अब चार पहिया वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। लेकिन अभी भी भारी वाहनों के लिए आवागमन के लिए कुछ महीने और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

इस पुल का निर्माण होने में 12 साल लग गए। लगभग 74 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद पुल बन कर तैयार हुआ है। बारिश और बाढ़ आने पर मोटरबोट का परिचालन बंद कर दिए जाने से क्षेत्र से नगर के स्कूल कालेज में छात्र छात्राएं नहीं पहुंच पाते थे। जिससे उनका पठन-पाठन बाधित होता था। साथ ही नगर के व्यवसायियों को भी काफी सहूलियत हुई है। व्यापारी कम दूरी तय कर कम समय में मिर्जापुर से वाराणसी और कछवां से मिर्जापुर मुख्यालय से बाजार कर देर रात्रि तक वापस आ सकते हैं। जबकि पहले पक्का पुल शुरू होने से पूर्व उन्हें कछवां बाजार या वाराणसी जाने के लिए स्टीमर परिचालन बंद हो जाने की डर से शाम ढलने से पूर्व वापसी करनी पड़ती थी या फिर लंबी दूरी तय कर वापस होना पड़ता था। पुल का निर्माण हो जाने से इलाके के लोग अब सीधे वाराणसी व अन्य क्षेत्रों से जुड़ गए हैं। लोगों को अब तहसील मुख्यालय पर आने जाने में भी भारी सहूलियत हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
- बरैनी निवासी रमेश सिंह एडवोकेट व कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि गंगा में पक्का पुल का बनना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आवागमन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हुई है। अब रात में भी आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कछवां निवासी राजीव सिंह व गोपाल सिंह का कहना है कि पुल से बाइक के साथ ही यदि चार पहिया का आवागमन शुरू हो जाय तो लोगों को गंगाघाट से ही मिर्जापुर और वाराणसी में आने जाने के लिए सुविधा मुहैया आसानी से हो जाएगी।
- कछवां के पुर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय व ब्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता का कहना है कि पक्का पुल से आवागमन शुरू होने ने क्षेत्र नगर का विकास होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। लोग पुल के पास जीविकोपार्जन के लिए खानपान की दुकान आदि खोल सकते हैं।
- सेमरी के देवा मिश्रा व सींटू दुबे का कहना है कि पक्का पुल से आवागमन शुरू होने से पूर्व आए दिन तेज हवा के चलते गंगा में चलाए जा रहे मोटरबोट को बंद कर दिया जाता था जिससे लोगों को दिक्कतें होती थीं। अब उससे भी निजात मिल गई।

वर्जन
नए साल पर भटौली पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर तिथि निर्धारित कर उउघाटन किया जाएगा।
रमेश कुमार
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed