फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   श्री विंध्य पंडा समाज एवं विंध्य विकास परिषद का चुनाव आज

श्री विंध्य पंडा समाज एवं विंध्य विकास परिषद का चुनाव आज

Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्री विंध्य पंडा समाज एवं विंध्य विकास परिषद का चुनाव आज
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज एवं विंध्य विकास परिषद के चुनाव में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होगी। उधर मां विंध्यवासिनी मंदिर के छत पर शनिवार की दोपहर श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने चुनाव संबंध में बैठक की जिसमें तीर्थ पुरोहितों से मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की गईं।
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज एवं विंध्य विकास परिषद के चुनाव की सभी तैयारियों को शनिवार तक पूरा कर लिया गया है। चुनाव में 1056 वोटर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग करेंगे। सभी मतदाता श्री विंध्य पंडा समाज 19 सदस्यों एवं विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षदों को चुनने का काम करेंगे। श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से 50 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरे हैं, वहीं विंध्य विकास परिषद के लिए 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। उम्मीदवार सभी तीर्थ पुरोहितों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते हुए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। उधर शनिवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के छत पर हुई आमसभा की बैठक में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि श्री विंध्य पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के चुनाव में सभी तीर्थ पुरोहित अपने-अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें। जिला प्रशासन व श्री विंध्य पंडा समाज का आपस में सहयोग करने की अपील करते हुए नई कार्यकारिणी बनाने के लिए सभी के ीप्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। आमसभा की बैठक में श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक ष राजन पाठक, मंत्री दीपू पाठक, पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, पूर्व मंत्री मोहित मिश्र, मंदिर व्यवस्था प्रमुख गुंजन मिश्र, संगम लाल त्रिपाठी, केदार नाथ भंडारी सहित श्री विंध्य पंडा समाज के सभी तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed