{"_id":"5ba5403d867a55013d11a9ae","slug":"141537556541-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को दो ट्रेने निरस्त, कई के बदले गए रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को दो ट्रेने निरस्त, कई के बदले गए रूट
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के कार्य के चलते 23 सितंबर को पावर ब्लाक किए जाने के कारण इलाहाबाद चोपन पैसेंजर, दीन दयाल उपाध्याय सुबेदारगंज मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। जबकि जोधपुर से हावड़ा जाने वाली जोधपुर हावड़ा को टूंडला इलाहाबाद के बीच 185 मिनट रोका जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य गाड़ियों को बीच में दस मिनट से लेकर दो घंटे तक रोका जाएगा।
रेल प्रशासन की मानें तो इलाहाबाद में फूटओवरब्रिज में 23 सितंबर को कार्य होना है। इसके चलते रविवार को चोपन से इलाहाबाद जाने वाली 53345-46 चोपन पैसेंजर, 63237-38 दीन दयाल उपाध्याय सुबेदारगंज मेमू ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 12308 जोधपुर हावड़ा को टूंडला इलाहाबाद के बीच 185 मिनट तक रोका जाएगा। 18102 मूरी एक्सप्रेस को कानपुर से इलाहाबाद के बीच 120 मिनट तक रोका जाएगा। 12506 आनंद बिहार टर्मिनल गुवाहाटी एक्सप्रेस को कानपुर से इलाहाबाद के बीच 110 मिनट तक रोकने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार 12488 आनंद बिहार टर्मिनल जोगबनी एक्सप्रेस को कानपुर इलाहाबाद के बीच 50 मिनट तक रेगुलेंट की जाएगी। 15484 दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस कानपुर इलाहाबाद के बीच 45 मिनट तक रोकी जाएगी। 12312 कालका हावड़ा एक्सप्रेस कानपुर इलाहाबाद के बीच दस मिनट तक रोकी जाएगी।
23 सितंबर को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का कार्य होगा। इसके चलते दो ट्रेनें निरस्त की गई है जबकि आधा दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर कुछ देर के लिए रोका जाएगा।- अमिताभ, डीआरएम इलाहाबाद मंडल