फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में आकृति प्रथम

सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में आकृति प्रथम

Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में आकृति प्रथम
जमालपुर। क्षेत्र के देवकली इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय माध्यमिक क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में आठ सौ मीटर की दौड़ में किरन और सौ मीटर की दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान सीनियर वर्ग 100 मीटर की दौड़ में देवकली इंटर कालेज की आकृति प्रथम एवं मनउर इंटर कालेज की प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में जमालपुर की सकीना बानो प्रथम एवं मनउर इंटर कालेज की नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में जमालपुर की सकीना प्रथम एवं मनउर की सुनैना द्वितीय , 800 मीटर की दौड़ में खजुरौल की किरन प्रथम एवं जमालपुर की गुंजा यादव द्वितीय रहीं। गोला प्रक्षेप में खजुरौल की प्रीति प्रथम एवं मनउर की पूजा द्वितीय, भाला प्रक्षेप में सकीना प्रथम एवं पिंकी द्वितीय, 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में रागिनी प्रथम एवं रीता यादव द्वितीय, 600 मीटर में जमालपुर की अंकिता प्रथम एवं काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेप में ओडी की छोटक ने प्रथम एवं जमालपुर की सविता द्वितीय और डिस्कस में सविता प्रथम एवं जमालपुर की कुसुम द्वितीय रहीं। इसी प्रकार 100 मीटर की सब जूनियर वर्ग दौड़ में जमालपुर की नेहा प्रथम एवं ओडी की सबीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर सब जूनियर वर्ग में जमालपुर की आंचल प्रथम एवं मनउर की अर्चना ने दूसरा स्थान, 600 मीटर दौड़ में जमालपुर की आंचल प्रथम एवं मनउर की अर्चना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में ओडी की रिंका प्रथम एवं डेढौना की अंजली दूसरा स्थान, डिस्कस में मठना की चांदनी प्रथम एवं ओडी की सबीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पारस नाथ पांडेय, मिथिलेश मौर्य, राहुल सिंह, राम सुधार, रोशन श्रीवास्तव, महेंद्र नारायण पटेल, अगस्त मुनि, सतीश सिंह, केशव प्रसाद सिंह, दिलीप सिंह, श्याम नारायण सिंह, रमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed