{"_id":"5b65fa224f1c1ba13e8b51cd","slug":"141533409826-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्घति विद्यालय का खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्घति विद्यालय का खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने किचन का निरीक्षण किया और तैयार सब्जी और दाल के नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
खाद्य विभाग की टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज के प्रशासन को सफाई रखने का निर्देश दिया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, वीवी सिंह, किशुन चौहान, संदीप सिंह, आकाश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान खान पान से जुड़ी जानकारी दी गई। मिलावटी सामान की पहचान बताई गई। इसके बाद टीम ने मड़िहान बाजार, पटेहरा मोड़, गोड़ टुटवा और बलहरा में दुकानों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को पॉलिथीन में खाद्य पदार्थ न देने के लिए प्रेरित किया।
अभिहीत अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। ताकि आवासीय विद्यालयों और एमडीएम योजना से युक्त विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।