फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चार वर्षों में जल प्रपात पर दस सैलानियों की हुई मौत

चार वर्षों में जल प्रपात पर दस सैलानियों की हुई मौत

Sun, 05 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार वर्षों में जल प्रपात पर दस सैलानियों की हुई मौत
अहरौरा। लखनीयादरी व चूनादरी जल प्रपात में चार वरषों में 10 सैलानियों की मौत हुई । जल प्रपात में डूब कर मरने वाले अधिकांश स्टूडेंट ही रहे । बीएचयू से आईटीआई कर रहे तेलंगाना का छात्र चुनादरी जल प्रपात में नहाने के दौरान फिसल गया जिसे बचाने के चक्कर में नई दिल्ली निवासी उसका दोस्त जल प्रपात के गहरे कुंड में कूद गया और दोनों की डूबने की वजह से मौत हो गई । पुलिस रिकार्ड के अनुसार पिछले चार वर्षों में चूनादरी व लखनीयादरी जल प्रपात पर मरने वालों की संख्या 10 के पास है । वही दर्जनों सैलानी जल प्रपात पर फंस चुके है जिंहे पुलिस रेस्क्यू आपरेशन चला कर सुरक्षित बाहर निकाल चुकी है । दस दिन पूर्व जमालपुर थाना क्षेत्र के चार सैलानी लखनीयादरी जल प्रपात पर नहाने के दौरान पानी की तेज धारा में फंस गए । छ: किलोमीटर जंगल में पैदल चल कर पुलिस रस्सी के सहारे पांच घंटे की मशक्कत के बाद सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया ।पिछले वर्ष ईद के अवसर पर वाराणसी के आदमपुर निवासी युवको की टोली पिकनिक मनाने जल प्रपात पर आए हुए थे । इस दौरान एक युवक पानी की तेज धारा में बह गया और उसकी मौत हो गई । इसके बाद लखनीयादरी जल प्रपात व चूनादरी जल प्रपात में प्रतिबंध लगा दिया गया तब से जल प्रपात पर एक भी मौत नहीं हुई है । इससे पूर्व के वर्षों में पिकनिक मनाने के दौरान वाराणसी के चार सैलानियों की डूबने से मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed