फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जर्जर राही टूरिस्ट बंगला के आधुनिकीकरण को पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र

जर्जर राही टूरिस्ट बंगला के आधुनिकीकरण को पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र

Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जर्जर राही टूरिस्ट बंगला के आधुनिकीकरण को पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र
मिर्जापुर। पूर्वांचल में वाराणसी और इलाहाबाद के अलावा मिर्जापुर जनपद भी पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मां विंध्यवासिनी के दरबार में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा चुनार का किला भी पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन जनपद स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाला राही टूरिस्ट बंगला अत्यधिक जर्जर हो गया है, जिसकी वजह से पर्यटकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पर्यटकों की इस समस्या के निवारण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को पत्र लिखकर इसके सुंदरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से पत्र के माध्यम से कहा है कि मिर्जापुर जनपद स्थित राही टूरिस्ट बंगला को पर्यटन की दृष्टि से जीर्णोद्धार किए जाने की आवश्यकता है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके और उन्हें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके जिससे पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, उत्तर प्रदेश में आने वाले आगंतुक एक सुखद अनुभव अपने साथ लेकर जाए। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, चुनार का किला, तारकेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, गुरुद्वारा बाग, पुण्यजल नदी, टांडा जलप्रपात, सीता कुंड, शिवपुर जैसे कई महत्वपूर्ण दर्शनीय व पर्यटन स्थल स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed