फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 में से पांच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर होमगार्डस है तैनात

15 में से पांच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर होमगार्डस है तैनात

Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 में से पांच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर होमगार्डस है तैनात
मिर्जापुर/राजगढ़। जनपद के 15 स्थानों पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग आज भी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। हालांकि रेल प्रशासन की ओर से 15 में से पांच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा के लहजे से दिन में सुबह छह से शाम छह बजे तक 12 घंटे के लिए होमगाडर्स की तैनाती की गई लेकिन वह नाकाफी है। रात में कोई सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जिले के राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के नुनौटी, कुवा कला, कुबा खुर्द, पतार, सरसों, सेमरी,लूसा, ददरा, भीटी, रामपुर 38, धनसिरिया, सतौहा, सोनवर्षा, भगवानपुर आदि स्थानों पर मानव रेलवे क्रासिंग है। इसमें से सेमरी, कुबा खुर्द, धनसिरिया, सोनवर्षा पर दुर्घटना को रोकने के लिए होमगार्ड की तैनाती की गई है। शेष सतौहा, ददरा हिनौता, धनसिरिया, सोनवर्षा आदि तीन स्थानों पर पुल बनना प्रस्तावित है। फिर भी यहां पर होमगार्डस की तैनाती की गई है। सतौहा पर तो अंडर ग्राउंड पुल बन रहा है। कुछ ऐसे जगह हैं जहां पर सड़क है लेकिन क्रासिंग की अनुमति नही है। बावजूद इसके इन स्थानों पर लोगों आवागमन जारी है। इससे वहां अक्सर रेलवे लाइन पार करते समय लोग ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गवा बैठते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed