{"_id":"5a565a104f1c1b201b8b4583","slug":"141515608592-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे को न्याय दिलाने के लिए मामा भी बैठे अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे को न्याय दिलाने के लिए मामा भी बैठे अनशन पर
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठा वृद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। संत कबीर नगर जनपद निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय पुत्र रामानंद पांडेय मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में रहने वाले भांजे सत्य प्रकाश तिवारी को न्याय नहीं मिला तो खुद जिला मुख्यालय परिसर में अनशन पर बैठ गए। कहा कि जब तक मेरे भांजे को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कलवारी खुर्द गांव निवासी मेरे भांजे सत्यप्रकाश तिवारी की जमीन गांव में है। जिसपर विपक्षी जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध जताने पर मड़िहान पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय मेरे भांजे को ही प्रताड़ित कर रही है। इससे विपक्षियों का हौसला बढ़ा हुआ है। बताया कि मड़िहान पुलिस विपक्षियों के हाथ बिक चुकी है। बताया कि सत्यप्रकाश न्याय के लिए कई दिनों तक मड़िहान तहसील में अनशन पर बैठा रहा लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस से लेकर सभी लोग उसे न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। 60 वर्षीय बुर्जुग ने सीएम से गुहार लगाते हुए जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गरीबों केे न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। इसलिए ऐसे निष्क्रिय अधिकारियों को यहां से तत्काल हटाया जाए।