फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों की लगेगी पाठशाला

किसानों की लगेगी पाठशाला

Fri, 17 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों की लगेगी पाठशाला
किसानों की बेहतरी और आर्थिक उन्नति के लिए मिलियन किसान पाठशाला लगेगी। जिसमें किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने की जानकारी दी जाएगी। पाठशाला में समसामयिक जानकारी के साथ-साथ फसलोत्पादन, पशुपालन, औद्यानिकी, मत्स्य आदि के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि किसानों को फसल उपज से आमदनी वृद्धि पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है। इसका मुख्य कारण उपज वृद्धि में ठहराव, कृषि लागत में वृद्धि, लघु एवं सीमांत किसानों को तकनीकी का अभाव, उपज का उचित मूल्य नही प्राप्त होना है। जिले के कम उत्पादकता वाली न्याय पंचायत से दो ग्राम पंचायत के किसानों को प्रथम चरण चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक तथा द्वितीय चरण में 11 से 15 दिसंबर तक निर्धारित ग्राम पंचायत के चिन्हित प्राइमरी विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में बताया जाएगा। विकास खंड स्तर पर कार्यरत सहायक विकास अधिकारी कृषि, प्रा. सहायक ग्रुप-सी, बीटीएम एवं एटीएम एवं कृषि विभाग से संबंधित अन्य विभाग के विकास खण्ड स्तरीय कर्मचारियों को नामित किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को तकनीकी ज्ञान को सहज एवं सरल तरीके से सिखाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन जनपद के एग्रो क्लाइमेटिक जोन के आधार पर कृषि प्रणाली पद्धति (फार्मिंग सिस्टम) की जानकारी व मृदा स्वास्थ्य कार्ड, टिकाऊ खेती, कृशि निवेशों का उचित प्रबंधन, दूसरे दिन रबी फसलोत्पादन की सघन पद्धतियां व उत्पादन वृद्धि की उन्नत तकनीकी तथा उत्पादन लागत कम करने के उपाय व उन्नत पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की व्यावहारिक तकनीकी का प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं तीसरे दिन औद्यानिक फसलों की खेती एवं कृषि वानिकी व पोस्ट हार्वेस्ट तकनीकी एवं मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा चौथे दिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड अथवा रूपे कार्ड की जानकारी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed