फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   14 quintals of Lahan destroyed in the campaign

अभियान में 14 क्विंटल लहन किया नष्ट

Mon, 31 May 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
14 quintals of Lahan destroyed in the campaign
सम्पूर्ण जनपद में संबंधित उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस टीम बनाकर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण, स्टाक की चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं ब्रिक्री करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई। उप जिलाधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी चुनार, प्रभारी निरीक्षक चुनार व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा बांग्ला देवरिया में छापेमारी कर 10 क्विंटल लहन नष्ट कर 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद किया गया। उपजिलाधिकारी नगर गौरव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगोमहाल, लालडिग्गी, गणेशगंज मुकेरी बाजार अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक जिगना द्वारा ग्राम गौरा में, थाना प्रभारी लालगंज व चौकी प्रभारी दुबार कला, आबकारी निरीक्षक द्वारा ग्राम खैरा कला में छापेमारी कर 32 शीशी अवैध देशी शराब बरामद किया। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने मुहंकुचवा, हनुमान पड़रा, बिकना में छापेमारी कर चार क्विंटल लहन नष्ट किया। इसती तरह अन्य थाना क्षेत्र में अभियान चला। कुल 14 क्विंटल लहन नष्ट कर 70 लीटर शराब बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed