{"_id":"5c914c48bdec2214757c4b47","slug":"131553026120-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंगई से दूर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंगई से दूर रहे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। क्षेत्र के मड़वा धनावल स्थित माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नागरिक सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ड्रमंडगंज पुलिस चौकी प्रभारी ने शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की।
उन्होंने बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। संकट की स्थिति में डायल 100 एवं महिला सुरक्षा के लिए 1090 पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने कहा शिक्षा के अभाव में लोग अपने अधिकार एवं कर्तव्य से परिचित नहीं हो पाते, इसलिए छात्र जीवन का समुचित सदुपयोग करना चाहिए। होली पर्व को देखते हुए चौकी प्रभारी होली के हुड़दंगई से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा यदि किसी को रंग से परहेज हो तो उसे कतई रंग न डालें। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने छात्र व छात्राओं से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किए जाने का आवाह्न किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीश कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जय नारायण शुक्ला, कुलदीप सिंह, वीरा प्रसाद एवं ब्रह्मदेव सहित अन्य लोग भी रहे ।