फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पीएम आवास निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी

Thu, 03 Jan 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी
हलिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण में लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही। दो वित्तीय सत्रों के 483 आवासों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया। बुधवार को हलिया विकास खंड सभागार में हुई समीक्षा बैठक में इसका खुलासा होने पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय ने नाराजगी लगाई। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी अधूरे आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायतवार हुुई समीक्षा में वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 4664 आवासों के सापेक्ष 176 आवास अपूर्ण पाए गए। इसी तरह से वर्ष 2018-19 के 307 आवासों का निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया। इस लापरवाही पर उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर किसी भी दशा में आवासों का निर्माण पूरा कराने की चेतावनी दी। परियोजना निदेशक ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी को आवासों के निर्माण कार्य पर नजर रखने की हिदायती दी। बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी एवं डीसी एनआरएलएम दीनदयाल वर्मा, आद्या प्रसाद, विजय पाल मिश्रा, अविनाश पटेल, विमलेश मिश्रा, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed