{"_id":"5bdc960dbdec2269525f9752","slug":"131541182989-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्साइज टीम ने गुटखा फैक्ट्री पर मारा छापा, अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्साइज टीम ने गुटखा फैक्ट्री पर मारा छापा, अफरा तफरी
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जीएसटी विजिलेंस लखनऊ एवं दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा स्थित एक पान मसाला फैक्ट्री के मकान और गोदाम में औचक छापा मारा। टीम ने करीब नौ घंटे तक पूरे गोदाम को खंगालते हुए कंपनी के रिकार्ड को चेक किया। सूत्रों की मानें तो गड़बड़ी की आशंका पर कई कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई। टीम की छापेमारी की खबर लगते ही अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकांश व्यापारी अपनी अपनी दुकान बंद कर गायब रहे।
जीएसटी विजिलेंस लखनऊ एवं नई दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम ने नगर के पानदरीबा स्थित संजीव इंटरप्राइजेज कंपनी में शुक्रवार सुबह नौ बजे औचक छापा मारा। टीम से जिस समय छापेमारी की उस समय कंपनी का गेट बंद था। काफी प्रयास के बाद टीम ने गेट खुलवाया। पूरे गोदाम को खंगालते हुए टीम ने कंप्यूटर में दर्ज किए गए रिकार्ड को देेेखा। कंपनी में हो रहे पान मसाला के कार्यों को देखा। वहां रखे स्टाक को चेक किया। करीब आठ बजे तक चली कार्रवाई से व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। विजिलेंस टीम की छापेमारी की खबर लगते ही भारी संख्या में व्यापारी वहां पहुंच गए लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान एक अधिकारी का भी टीम के पास फोन आया तो टीम ने जिलाधिकारी से बात करने की बात कही। टीम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने सदस्यों ने कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा कि पूरी कार्रवाई के बाद ही किसी नजीते पर पहुंचा जा सकता है। बताया कि अभी तक कार्रवाई चल रही है। बताया ता रहा है कि मिर्जापुर के साथ ही कंपनी के भदोही और कानपुर की फर्म पर भी छापेमारी हुई है। इस बारे में डीएम अनुराग पटेल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।