{"_id":"5ba68693867a557ed0491eda","slug":"131537640083-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे के साथ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर के कुर्की की नोटिस की चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजेबाजे के साथ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर के कुर्की की नोटिस की चस्पा
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम पांच बजे फरार चल रहे एक दुष्कर्म के आरोपी के बड़ी माता मुहल्ला स्थित घर पहुंचकर कुर्की की नोटिस चस्पा की। पुलिस ने चेेतावनी दी कि इसके बावजूद आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी माता मोहल्ला निवासी शहनवाज हुसैन अप्रैल 2018 में नगर निवासिनी एक किशोरी को बहला फुसलाकर सूरत भगा ले गया था। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ अपहरण समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। बार बार कहने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर सीजीएम कोर्ट ने आरोपी के घर की कुर्की करने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को आरोपी शहनवाज के घर पहुंचे और कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।