फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांग्रेसजनों का कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

कांग्रेसजनों का कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों का कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अब्दुल वाहीद ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष ने कहा कि देवरिया जनपद के मां विन्ध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृृह में बालिकाओं का शोषण का प्रकरण प्रकाश में आया है। इस तरह की घटना से महिलाएं अपने को प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रही है। शहर महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, शोषण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण नही रूका तो कांग्रेसजन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान संतोष यादव, स्वरूप सिंह, जुग्गी लाल, मोती लाल विश्वकर्मा, अमिताभ पांडेय शिबु, राजन निषाद, संजय यादव, आकाश सोनकर आदि ने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने की मांग किया।
विज्ञापन

शहीद सम्मान यात्रा 15 को : मिर्जापुर। शहर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सैययद मुमताज ने बताया कि 15 अगस्त को शहीदों के सम्मान में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया है। शहीद सम्मान यात्रा फतहा स्थित शहीदे आजम भगत सिंह पार्क से मूर्ति पर माल्यार्पण करके जुलूस के रूप में रामबाग, संकट मोचन, बदलीघाट होते हुए घंटाघर में लाल बहादुर शास्त्री और लोक पति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed