{"_id":"5a8dbea44f1c1ba1268bbbec","slug":"131519238820-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर पर जमीन कब्जा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर पर जमीन कब्जा कराने का आरोप
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित ईमानुएल चर्च के पादरी सुरेश मसीह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन संबंधी विवाद की जांच कराने की मांग की। उन्होंने एसडीएम सदर के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चर्च परिसर का मामला न्यायालय में चल रहा है फिर भी एसडीएम सदर विपक्ष को जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। फादर सुरेश मसीह ने कहा कि कुछ लोगों से परिसर के जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। जिसका मामला न्यायालय में है। न्यायालय ने यथास्थिति बनाने का आदेश भी दिया है। फिर भी विपक्षी आए दिन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। गत दिनों विपक्षी ने एसडीएम सदर के यहां प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जा करने की बात कही। जिसकी बगैर कोई जांच पड़ताल किए एसडीएम सदर ने जमीन पर कब्जा करने का निर्देश दे दिया। जिससे विपक्षी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। विरोध जताने पर मारपीट पर अमादा हो गया। उन्होंने डीएम से पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन