फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़कों की दशा सुधारने को ग्रामीणों का धरना जारी

सड़कों की दशा सुधारने को ग्रामीणों का धरना जारी

Tue, 15 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़कों की दशा सुधारने को ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
नरायनपुर। बैकुंठपुर में सड़कों की दशा सुधारने को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को मिर्जापुर ग्रामीण ईंट निर्माता समिति अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने धरने को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें, अन्यथा आंदोलन उग्र करने को बाध्य होंगे।

जनहित सेना के राजकुमार पटेल ने कहा कि सरकार सड़कों की दशा सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे क्षतिग्रस्त सड़क पर गिर कर लोग घायल हो रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर समस्या है, इसका समाधान होने तक पांचों संगठनों और क्षेत्रीय जनता को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे। बैकुंठपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर 500 मीटर सड़क 15 वर्षों से गड्ढायुक, जर्जर और खतरनाक स्थिति में है, इसमें अब दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सांसद, विधायक, जिलाधिकारी आदि को को पत्रक देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार सड़कों की दशा को जल्द सुधरवाएं। धरने को भारतीय किसान यूनियन(भानु), भारत विकास परिषद शाखा, सर्राफा व्यापार मंडल, व्यापार मंडल द्वारा समर्थन दिया गया है।अध्यक्षता गुलाब चंद्र पांडेय और संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेश यादव, आनंद सिंह, मोहम्मद जकी, राजेश यादव, कृष्णमुरारी सिंह, अनिल सिंह, कैलाश योगी, मनीष यादव, दिलीप गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed