फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

मूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Sun, 23 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
विज्ञापन

मिर्जापुर। शनिवार की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से नगर क्षेत्र में जगह जगह जलभराव होने से आवाजाही बाधित रहा। झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया और सड़कों-गलियों में जलभराव एवं कीचड़ होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से वातावरण में नमी बरकरार रही, जिससे लोगों को राहत मिली। लगातार थम-थमकर हो रही बारिश से जनपद के ग्रामीण अंचलों में धान की रोपाई का कार्य गति पकड़ लिया है।

झमाझम बारिश होने से जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं नगर की सड़कों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद घर पहुंचने की जल्दी में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोग बारिश में भीगते रहे। घर से बाहर आवश्यक कार्य के लिए निकलने वाले लोग छाता व बारिश से बचाव के परिधान पहनकर ही बाहर निकले। मूसलाधार बारिश के बाद नगर के आर्यकन्या रोड, लक्ष्मण प्रसाद गली सहित वासलीगंज, पांडेयपुर, आवास विकास कालोनी, घुरहूपट्टी, सबरी चौराहा, संगमोहाल, अनगढ़ रोड, महुवरिया रोड, भटवा की पोखरी सहित कई अन्य इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में ध्वस्त नालियों के कारण जल निकासी की समस्या खड़ी हो गई थी। मार्ग किनारे ध्वस्त-जाम नालियों के ओवरफ्लो करने से पानी मार्ग पर आ गया, जिससे आवाजाही ठप रहा। झमाझम बारिश होने के बाद कई सड़कों व गलियों में फिसल बढ़ गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात थमने के उपरांत जल्दी निकलने के चक्कर में नगर की प्रमुख सड़कों एवं चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed